पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने भ्रष्टाचार के आरोप में प्रधान मंत्री राजा परवेज़ अशरफ़ की गिरफ़्तारी का आदेश जारी किया है।पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को राजा परवेज़ अशरफ़ के विरुद्ध 2010 में जब वे जल व बिजली मंत्री थे, एक रिश्वत मामले में कथित रूप से संलिप्तता के आरोप में यह आदेश जारी किया है।राजा परवेज़ अशरफ़ पर अपने उस कार्यकाल के दौरान बिजली परियोजना से जुड़े घोटाले में रिश्वत लेने का आरोप लगा है।पाकिस्तानी सर्वोच्च न्यायालय ने 16 और लोगों की गिरफ़्तारी का आदेश जारी किया है जिनमें तीन पूर्व मंत्री भी हैं।पाकिस्तानी सर्वोच्च न्यायालय का यह आदेश ऐसे समय आया जब मंगलवार को इस्लामाबाद में सरकार के विरुद्ध एक रैली हुयी जिसमें धर्मगुरु ताहिरुल क़ादेरी के हज़ारों समर्थकों ने भाग लिया और सरकार से त्यागपत्र तथा संसद को भंग करने की मांग की।इस अवसर पर रैली को संबोधित करते हुए ताहिरुल क़ादेरी ने स्वंय के बुधवार तक सड़क पर डटे रहने की घोषणा करते हुए प्रदर्शनकारियों से भी इसी प्रकार बुधवार तक सड़क पर डटे रहने की अपील की।ताहिरुल क़ादेरी ने कहाः हम आपसे कल तक मौजूद रहने की अपील करते हैं और मैं भी मौजूद रहूंगा।अधिकारी, धर्मगुरु ताहिरुल क़ादेरी पर मई में तय शुदा चुनाव को विलंबित करने और राजनैतिक अराजकता फैलाने का आरोप लगा रहे हैं जबकि ताहिरुल क़ादेरी के समर्थकों का कहना है कि वे भ्रष्टाचार सहित पाकिस्तान के सामने दूसरी समस्याओं का अंत चाहते हैं।...........166
14 जनवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 381986
पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने भ्रष्टाचार के आरोप में प्रधान मंत्री राजा परवेज़ अशरफ़ की गिरफ़्तारी का आदेश जारी किया है......